Advertisement

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: निचलौल थाने में पुलिसकर्मियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने की।
इस दौरान थाना प्रभारी अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। पौधरोपण के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी संदेश देता है।कार्यक्रम में थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर थाना परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए संकल्प भी दोहराया गया।
error: Content is protected !!