Advertisement

सोनौली में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 49.42 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को 49.42 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोनौली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम डंडा हेड पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र अब्दुल हेरा निवासी ग्राम जिगनिहा थाना कोल्हुई के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी का संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा है।
error: Content is protected !!