![]()

समर्थकों की जुटी भीड़
Maharajganj kabhar live
गोरखपुर : समाजवादी पार्टी से नेता अमरेंद्र निषाद पर उनके पाटीदार ने गोली चलाकर जान लेने की कोशिश है। गनीमत यह रही कि सपा नेता अमरेंद्र निषाद बाल बाल बच गए। सपा नेता अमरेंद्र निषाद ने अपने चचेरे भाई पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके ऊपर गोली चलाई है। अमरेंद्र निषाद ने बताया कि उनके चचेरे जो कार में बैठे हुए थे उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया जैसे ही मैं उनके पास गया। उन्होंने अचानक लाइसेंसी रिवाल्वर से उनके सीने पर गोली चलाई। गनीमत यह रही कि अमरेंद्र निषाद के बगल से गोली निकल गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल यह पूरा मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव की है। यहां के रहने वाले सपा नेता अमरेंद्र निषाद बसपा सरकार के मंत्री स्वर्गीय जमुना निषाद के बेटेहैं। अमरेंद्र निषाद ने अपने बड़े पिता के लड़के रविन्द्र निषाद के खिलाफ गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। अमरेंद्र निषाद और उनकी माता राजमती निषाद ने सुरक्षा की मांग की। अमरेंद्र निषाद ने बताया कि वह अपने घर के दरवाजे के पास था। करीब दोपहर 2:30 बजे बगल में रहने वाले बड़े पिता के लड़के ने कहा नेता कहां हो आओ तब मैं बाहर आया। उसी दौरान अचानक बड़े पिता जी के लड़के ने रिवाल्वर से मेरे ऊपर गोली चला दी। गोली उनके बगल से निकल गई। किसी तरह मेरी जान बच गई। अमरेंद्र निषाद ने आगे कहा कि हमने गुलरिया पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस तत्काल गोली चलाने वाले रविंद्र निषाद को गिरफ्तार कर ली है। उन्होंने कहा कि मुझे आगे भी डर है कि मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है।
आपको बता दे कि अमरेंद्र निषाद पिपराइच विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े थे। पिता जमुना निषाद बसपा सरकार में मंत्री थे। गोरखपुर में निषादों के मसीहा कहे जाते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी चुनाव में वह कड़ी टक्कर दे चुके हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी राजमती निषाद पिपराइच से विधायक चुनी जा चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे अमरेंद्र को चुनाव मैदान में उतारा था।


