Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम नेपाल ले जाए जा रहे तस्करी के रेडीमेड कपड़ों की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर ली है। टीम मामले में आगे की कार्रवाई के लिए बरामद माल समेत आरोपी युवक को नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शेख फरेन्दा स्थित नो-मैन्स लैंड के पास संदिग्ध वाहन की तलाशी ली जा रही। इसी बीच नेपाल ले जाए जा रहे तस्करी की रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद सामान में 140 सूट, 15 साड़ियां और 20 लेडीज कुर्तियां शामिल हैं। मौके से गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अनुप जायसवाल निवासी ग्राम महुअवा, थाना सोनौली, जनपद बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया है कि बरामद अवैध कपड़ों और आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। मामले में कस्टम विभाग आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहा है।
error: Content is protected !!