![]()

फोटो परिचय। काटे की जांच करने के बाद कोटेदार को पंपलेट देते पूर्ति निरीक्षक
Maharajganj kabhar live
निचलौल। तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर कोटेदारों की कांटो का वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग के अधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में कांटों का परीक्षण कर उस पर नई सील लगाई। उसके बाद कोटेदारों को पंपलेट देकर दुकान पर ही बिजली बिल जमा करने के लिए निर्देश दी गई। बताया गया कि कार्ड धारकों में खाद्यान्न सही मात्रा में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष कोटेदारों के तौल मशीन का परीक्षण किया जाता है। पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया कि बाट मापक अधिकारी रमेश चंद्र और इंजीनियर विनय पांडेय के देखरेख में कोटेदारों के कांटो की जांच की गई। इस दौरान सुनिश्चित किया कि तौल में इस्तेमाल किए जा रहे कांटे पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो। बड़ी संख्या में कांटों को लेकर पहुंचे कोटेदारों की जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों की ओर से ठीक करने के साथ ही नई सील लगाई गई। पूर्व सूचना के आधार पर कार्यालय पर कोटेदारों की भीड़ जुटी रही। ऐसे में लाइन लगाकर सभी कोटेदारों का एक-एक कर कांटों का परीक्षण किया गया। किसी भी तरह की समस्या आने पर उसका समाधान भी किया गया। इन्होंने आगे कहा कि उचित दर विक्रेताओं के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौल मशीन का स्टांपिंग कराया गया है। एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी ऐसे कोटेदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मशीन की जांच कराई जाती है, जिससे कार्ड धारकों में सही तौल में खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कोटेदार संघ अध्यक्ष कमलकिशोर यादव, लीलावती देवी, रविशंकर पटेल, रमाकांत, सीताराम, बेचई, विंध्याचल आदि मौजूद रहे।


