Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। क्षेत्र के गांव बैदौली में सेवक सेना सेवा संस्थान के तत्वावधान में ग्राम सभा स्थित तालाब के किनारे बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक छोटेलाल थापा, देव पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक शिवशंकर सिंह, देव पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बालकृष्ण पांडे के नेतृत्व में विद्यालय की टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधे लगाए।
इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवक सेना सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि प्रकृति को संवारना हम सभी का धर्म और कर्म है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया गया।
error: Content is protected !!