Advertisement

भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी का भंडाफोड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Loading

कार्रवाई फोटो

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। खैराघाट एसएसबी टीम ने गश्त के दौरान अवैध रूप से नेपाल ले जाई जा रही दो बोरी डीएपी खाद बरामद की है। मामले में जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 4 जून को खैराघाट एसएसबी टीम सीमा क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पिपरा बाजार के पास एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक पर लदी दो बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। पूछताछ में खाद के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर एसएसबी ने खाद और बाइक को कब्जे में ले ले लिया। उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए संबधित विभाग को सुपुर्द कर दी। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के तहरीर पर पुलिस जावेद अहमद निवासी एकडेंगवा टोला बुढ़वा, थाना कोल्हुई के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में खाद को अवैध रूप से सीमा पार नेपाल भेजे जाने की आशंका जताई गई है। सीमा क्षेत्र में खाद की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी और स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बढ़ा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
error: Content is protected !!