![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। घुघली पुलिस ने बेटे पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने ही बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर घुघली पुलिस ने आरोपी बंशीधर यादव पुत्र घुरहू, निवासी बिशनपुर गबड़ुआ, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


