Advertisement

महिला के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ दो जिले में दर्ज है छह मुकदमे

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। पुरंदरपुर पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी करने के मामले में शुक्रवार को वांछित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए मंगलसूत्र की बिक्री से प्राप्त 1,900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर जिलों में पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 17 जून 2026 को थाना पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम राजमंदिर खुर्द में एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना पुरंदरपुर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेमरहनी जंगल के पास से प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र भोला बासफोर, निवासी सवरेजी, थाना खामपार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए मंगलसूत्र की बिक्री से प्राप्त 1,900 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध महराजगंज और गोरखपुर जनपदों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
error: Content is protected !!