Advertisement

एसएसबी ने सीमावर्ती विद्यालय में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। सशस्त्र सीमा बल की ओर से बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया स्थित बाबा ज्ञान दास शिशु ज्ञान लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे 200 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर का नेतृत्व कर रहे द्वितीय कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. अमित त्रिपाठी ने बताया कि एसएसबी केवल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति भी प्रतिबद्ध है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात अपनाने का आग्रह किया।
शिविर के सफल आयोजन में एसएसबी झुलनीपुर के सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार यादव की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सतीश कुमार, सहायक फार्मासिस्ट धर्मेंद्र यादव, तपस दास, रुई दास, विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र मद्धेशिया सहित एसएसबी के जवान और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!