Loading

निचलौल। थाना क्षेत्र के जमुई पण्डित गांव में कुछ लोग गोलबंद होकर एक शख्स के मकान में ताला लगा दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने लगे। जिस मामले में पुलिस शनिवार को पीड़ित के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जमुई पण्डित निवासी मुन्नालाल जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते 24 दिसंबर को उनके पट्टीदार गोलबंद होकर दरवाजे पर आ पहुंचे। उसके बाद घर में ताला लगा दिए। जिसका विरोध करने पर वह लोग जानमाल की धमकी देते हुए दौड़ा लिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित के तहरीर पर आरोपी जुगुल किशोर जायसवाल, राजपति देवी, रंजीत जायसवाल, मोतीलाल निवासी जमुई पण्डित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!