Advertisement

अखिलेंद्र शर्मा ने विदेश से एमबीबीएस कर पहले प्रयास में एफएमजी परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। ठूठीबारी क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अखिलेन्द्र कुमार शर्मा ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) उत्तीर्ण कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
अखिलेन्द्र कुमार शर्मा ने वर्ष 2017 में रामहर्ष इंटर कॉलेज, निचलौल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वर्ष 2020-21 में उन्होंने किर्गिस्तान स्थित एशियन मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। विदेश में चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने भारत में चिकित्सकीय पंजीकरण के लिए आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) को पहले ही प्रयास में सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अखिलेन्द्र शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई डॉ. जे.के. शर्मा, भाभी जागृति शर्मा, भाई कमलेश शर्मा, गुरुजनों और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर प्रोत्साहन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर सके।
उनकी सफलता पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में वृजमोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, सुशील मणि त्रिपाठी, नागेंद्र मणि सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अखिलेन्द्र शर्मा भविष्य में चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा करते हुए जिले और प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
error: Content is protected !!