![]()

संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनते डीएम
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। नौतनवा तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी गौरव सिंह ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह ने अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस एवं आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में हो तथा इसकी नियमित निगरानी भी स्वयं की जाए। साथ ही अंतिम आख्या प्रस्तुत करने से पहले शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संवाद कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करने को कहा। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर नवीन प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


