Advertisement

बड़ी खबर: दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस का वाहन हादसे का हुआ शिकार, दरोगा की मौत

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले में गोरखपुर पुलिस टीम का वाहन हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में वाहन सवार एक दारोगा की मौत हो गई है। जबकि चालक समेत अन्य पांच पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। वाहन सवार पुलिस कर्मियों की टीम जालसाजी के एक मामले में कुशीनगर जिले में दबिश देकर वापस महराजगंज के रास्ते गोरखपुर के लिए लौट रही थी।
दरअसल गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाने की पुलिस टीम जालसाजी के प्रकरण में दबिश देने के लिए कुशीनगर जिले के खड्डा थाना पहुंची थी। जहां पर पुलिस रात में दबिश देकर वापस महराजगंज जिले के रास्ते गोरखपुर के लिए लौट रही थी। इसी बीच पुलिस टीम का वाहन महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरारी के पास डिवाइडर से टकराकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ में वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी, की वाहन के परखच्चे उड़ गए है।
इस हादसे में पुलिस टीम में शामिल दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, पुलिस कर्मी रमेश चंद्र कुशवाहा और वाहन चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दरोगा संतोष कुमार को मृत घोषित कर दी। जबकि अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। वही हादसे की सूचना पाकर घायल पुलिस कर्मियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। गोरखपुर पुलिस टीम भी मेडिकल कॉलेज पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है।
गोरखपुर क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई के लिए कुशीनगर गई थी। कार्रवाई कर वापस लौटते वक्त चालक को झपकी आने के चलते महराजगंज में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिस दौरान एक दरोगा की मौत हो गई है। जबकि अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए है। घायल का इलाज चल रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!