![]()

ईद की नमाज अदा करते लोग
Maharajganj kabhar live
झूलनीपुर। भारत नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती गांवों में शनिवार को ईद की नमाज अदा कर अमन चमन के लिए दुआएं मांगी गई। सुबह से ही मानसून खराब तथा बारिश के बावजूद अकीकत मदों ने नहा धोकर नए लिबास में अपने-अपने गांव के मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर निर्धारित समय से ईद की नमाज अदा की गई।
मिश्रवलिया ईदगाह पर मौलाना अब्दुल रज्जाक तथा बहुआर में मौलाना अख्तर हुसैन मिस्बाही ने समय के निर्धारित समय पर ईद की नमाज संपन्न कराई। जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की, बारिश में भीगते हुए नमाजियों ने खुदा के बारगाह में सिर झुकाया और नमाज के बाद दुआ में देश के अमन- चमन की दुआएं मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में ईदगाह और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहा, नमाज खत्म होने के बाद प्रशासन में राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुआ। क्षेत्र में शांत व्यवस्था कायम है।


