Advertisement

ब्रेकिंग: चंदा गूलरभार में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों की जांच शुरू

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चंदा गूलरभार में रविवार को एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा चंदा गूलरभार निवासी सुरेश पुत्र श्रीकांत (30) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी सुमन ने निचलौल थाने में लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि पत्नी की सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
error: Content is protected !!