![]()

निचलौल तहसील पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता
Maharajganj kabhar live
निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उसके बाद इन लोगों ने एडीएम के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भीषण गर्मी को देखते हुए तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए। इससे राहगीरों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। इसी तरह क्षेत्र के सैकड़ों सरकारी हैंडपंप और सार्वजनिक पेयजल टोटियां वर्षों से खराब पड़ी हैं। कई स्थानों पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे सभी खराब हैंडपंपों और टोटियों की तत्काल मरम्मत कराकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
तहसील, ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, बिजली विभाग, वन विभाग, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप, बैंक, इंटर कॉलेज, धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर आरओ प्लांट स्थापित कराया जाय। जिससे लोगों एवं स्थानीय नागरिकों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर शेरजुद्दीन अंसारी एडवोकेट, दशरथ, ईश्वर पटेल, ओंकार मिश्रा, शाह फैसल, राम नरेश, सुरेंद्र, रमजान, अलाउद्दीन, समसुद्दीन, अनिरुद्ध, असगर, ललित, शौकत, राजेश, कृष्ण मुरारी, तौकीर, अली हसन, निजामुद्दीन, हुसैन, गोबरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


