![]()

प्रतीकात्मक तस्वीर
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेरह चार नहर पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने में जुट गई।
पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। शव से संबंधित जानकारी के लिए आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। वही शव मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक की पहचान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


