![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ठूठीबारी में वृहस्पतिवार को एक युवती को जहरीले सर्प ने काट ली। उसके कुछ देर बाद युवती की हालत बिगड़ते देख परिजन लोगों की मदद से उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ठूठीबारी निवासी मुन्ना की बेटी ज्योति (18) को कार्य करने के दौरान एक जहरीले सर्प ने काट ली। युवती की हालत बिगड़ते देख परिजनों में चीख पुकार मची हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ० उमेश चंद ने बताया कि युवती ज्योति की बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


