Advertisement

निचलौल में निजी हॉस्पिटल में तैनात कर्मी ने जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर युवती से कर की 90 हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल पर काम करने वाली एक युवती को हॉस्पिटल के एक कर्मी ने जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर झांसे में ले लिया। उसके बाद आरोपी पीड़ित युवती से कई किस्तों में कुल 90 हजार रूपये की ठगी कर ली। हैरान करने की बात यह है कि एडमिशन नहीं होने पर युवती ने रकम वापस करने की गुहार लगाई, तो आरोपी जानमाल की धमकी देने लगा। इस मामले में पुलिस शुक्रवार को तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बैदौली निवासी पीड़िता रुक्मिणी यादव ने बताया है कि वह साल 2022 से शहर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में काम कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी बीच हॉस्पिटल पर तैनात कर्मी मुन्नालाल यादव निवासी भेड़िहारी जीएनएम का कोर्स कराने के नाम पर झांसे में ले लिया। उसके बाद वह उनसे धोखाधड़ी करते हुए 90,000 ले ली। लेकिन उनका एडमिशन नही कराया गया। जब इसकी उन्हें जानकारी मिली, तो वह शख्स मुन्नालाल से दिए रकम वापस करने के लिए गुहार लगाने लगे। ऐसे में शख्स आक्रोशित होकर उन्हें जानमाल की धमकी देने लगा है।
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़िता रुक्मिणी यादव के तहरीर पर आरोपी मुन्नालाल यादव निवासी भेड़िहारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!