Advertisement

Breking news:स्विफ्ट डिजायर कार से गांजा तस्करी, पुलिस ने कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार 3.870 किलोग्राम गांजा की बरामद

Loading

अवैध गांजा और कार के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र में कुछ लोग स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध गांजा की तस्करी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम रविवार को घेराबंदी कर कार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.870 किलोग्राम गांजा बरामद कर ली। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांजा के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस बरामद गांजा को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बताया कि जिले में अवैध तरीके से नशीली पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच फरेंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग स्विफ्ट डिजायर कार से अवैध गांजा की तस्करी कर रहे है। सूचना के बाद पुलिस टीम बनकटी मोड़ के पास घेराबंदी कर ली। इसी बीच तेज रफ्तार में एक संधिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी। जिसे रोक कर पुलिस तलाशी ली। जिस दौरान कार से कुल 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही कार सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम फागू पुत्र श्यामबहादुर चौधरी, निवासी फैजपुर गौराबाजार, विशाल पाण्डेय पुत्र हरीश पाण्डेय, निवासी बनकटवा उत्तरी और श्यामसुन्दर पुत्र शिवकरन यादव, निवासी गुजरौलिया ग्रांट, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर चालान कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!