Advertisement

नौतनवा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना, छात्र आंदोलन और पेपर लीक पर भी दिया जवाब

Loading

मंच पर मौजूद भाजपा नेता

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के नौतनवा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा, छात्र आंदोलन और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रियों के साथ भेदभाव होता था, जिसे भाजपा सरकार ने खत्म किया। वहीं जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालों के जवाब में उन्होंने कांग्रेस को 1984 के दंगों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी आज महराजगंज के नौतनवा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने तहसील मुख्यालय स्थित एक नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कांवड़ यात्रा को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रियों के साथ भेदभाव किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इस भेदभाव को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि हर धार्मिक यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर एक वर्ग को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष के सवालों के जवाब में पंकज चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले 1984 के दंगों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और भाजपा हमेशा युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। पेपर लीक की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही त्वरित कार्रवाई की है। उनके अनुसार छात्र आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए थे, जिनसे निपटने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की सुरक्षा और भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है।
error: Content is protected !!