Advertisement

ब्रेकिंग: वन विभाग का शिकंजा: संरक्षित गोह के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत पकड़ी रेंज की टीम ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम संरक्षित वन्यजीव गोह के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गोह बरामद की गई। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोग संरक्षित वन्यजीव की तस्करी की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी के निर्देशन में पकड़ी रेंज की टीम ने क्षेत्र में सघन निगरानी और घेराबंदी की। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से एक जीवित गोह बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान शंकर पुत्र लक्ष्मण, साहिल पुत्र नथई और सागर पुत्र छविलाल, निवासी जयप्रकाश नगर, वार्ड नंबर-07, नगर पालिका परिषद महराजगंज के रूप में हुई है। मामले में वन विभाग की टीम बरामद गोह को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने में जुटी हुई है।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी वन्यजीव अपराध की जानकारी मिले तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
error: Content is protected !!