Advertisement

हैवानियत: घर में घुस महिला के मुँह में रुमाल ठूस किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से वृहस्पतिवार को हैवानियत करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक शख्स पर घर में घुस एक महिला के मुँह में रुमाल ठूस जानमाल की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि पति रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते है। ऐसे में गांव का ही रहने वाला एक शख्स उनपर बुरी नजर रखता है। 20 मई 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे  बजे सायं को वह घर में खाना बना रही थी। इस दौरान सास ससुर भी घर पर नहीं थे। इसी बीच उक्त शख्स चोरी से घर के अंदर घुस आया। उसके बाद अभी वह कुछ समझने की कोशिश करती की शख्स हत्या करने की धमकी देते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया। उसके बाद मुंह में रूमाल ठूस दुष्कर्म करने लगा। काफी मशक्कत के बाद शख्स के चंगुल से बचते हुए मुंह में ठुसे रुमाल को बाहर निकाल चीखने चिल्लाने लगी। ऐसे में आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी रूपेश कन्नौजिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!