Loading

वारदात में आग से झुलसा युवक
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पिपरा कल्याण में मंगलवार को ससुराल आए दामाद अचानक हैवान बन गया। पारिवारिक कलह और शक में हैवान बना दामाद ससुराल के घर को पल भर में खौफनाक मंजर बना दिया। हद तो तब हो जब दामाद ससुरालियों पर मिर्च पाउडर से हमला करने के साथ ही पेट्रोल से आग लगा दी। वारदात के वक्त दामाद सहित चार लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी नीरज की शादी कुछ साल पहले सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण निवासी उर्मिला से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। ऐसे में नीरज पत्नी पर शक भी करने लगा। ऐसे में वह अक्सर ससुराल में भी उलझता रहता था। इसी बीच नीरज ससुराल आ पहुंचा। घर में पत्नी, ससुर, सास और साला मौजूद थे। कहासुनी के बाद नीरज ने पहले मिर्च पाउडर फेंक घर को खौफनाक मंजर बना दिया। उसके बाद पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। ऐसे में आग से चारों झुलस गए। गनीमत रहा कि ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
error: Content is protected !!