Advertisement

ब्रेकिंग: बार्डर पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 80 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस व आपूर्ति विभाग की टीम

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के गेडहवा गांव स्थित तिलपुर बागीचे के पास पुलिस ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 80 लीटर अवैध डीजल के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बहुआर पुलिस चौकी की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर डीजल लादकर नेपाल ले जाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गेडहवा गांव के तिलपुर बागीचे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे कई डिब्बों से कुल 80 लीटर डीजल बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान कन्हैया गुप्ता निवासी ढेसो के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह बरामद डीजल को नेपाल में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था।
मामले की सूचना मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरामद ईंधन को सुरक्षित रखने के लिए बहुआर स्थित उचित दर विक्रेता लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि संगीता को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!