Advertisement

ब्रेकिंग: लक्ष्मीपुर खुर्द के पेट्रोल-डीजल डीलर का लाइसेंस निलंबित, 950 लीटर डीजल बरामद; डीएम की टीम की कार्रवाई

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे गांव लक्ष्मीपुर खुर्द में ईंधन कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है। मामले में डीएम के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई करते हुए पेट्रोल डीजल डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं मामले में डीलर को नोटिस देकर 15 दिनों के अंदर साक्ष्यों के साथ कार्यालय में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सटीक जवाब नहीं मिलने पर डीलर के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।
पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान पटेल ने बताया है कि जनसामान्य को जागरूक करने, पेट्रोल पंपों के निरीक्षण तथा कालाबाजारी एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल बार्डर से सटे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में संचालित एक डीलर की ओर से ईंधन की कालाबाजारी किया जा रहा है। ऐसे में नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के साथ मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई। जिस दौरान पाया गया कि दुकान की निर्धारित चौहद्दी से दूर आठ प्लास्टिक के नीले ड्रमों में बड़ी मात्रा में डीजल भंडारित पाया गया। जिसकी माप कराई गई तो पता कुल 950 लीटर डीजल बरामद हुआ। जो नियम के विरुद्ध है। उसके के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद डीजल को सुरक्षित रखने के लिए लक्ष्मीपुर खुर्द के उचित दर विक्रेता आनंद निगम को सुपुर्द कर दिया गया। फिर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच आख्या उच्चाधिकारियों को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार डीलर लल्लन प्रसाद गुप्ता का पेट्रोल-डीजल डीलर लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस देकर निर्देश दिया गया है। कि प्राप्त नोटिस के 15 दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!