![]()

योग करते नगर पंचायत निचलौल के कर्मी
Maharajganj kabhar live
निचलौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत निचलौल कार्यालय परिसर में रविवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया, हरेडीह वार्ड के सभासद संजय पांडे तथा नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
योग शिविर का संचालन एवं प्रशिक्षण निकाय कर्मचारी एवं योग प्रशिक्षक नीतिश गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है। जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और व्यक्ति स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी मोहम्मद अनस, धीरेंद्र पटेल, इरफान अली, अवध बिहारी, रोहित, मिथिलेश्वर, शिवेंद्र, राणा प्रताप, रंजीत कुमार, नगीना, श्यामू तथा पंकज सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।


