Advertisement

निचलौल में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक सीज करने के निर्देश, कई को नोटिस

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच के लिए बुधवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान कई संस्थानों के अभिलेखों और संचालन व्यवस्था की पड़ताल की गई। जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया।
जांच टीम में शामिल उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत कृष्णा नगर स्थित आशा कॉम्प्लेक्स में संचालित लक्ष्य लाइब्रेरी की जांच की गई। इस दौरान संचालक कैफ गुलाब रसूल से आवश्यक जानकारी ली गई। इसके बाद बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की भी जांच कर संचालक मनोज कुमार भारती निवासी महाशय मोहल्ला से पूछताछ की गई। टीम ने आगे बढ़ते हुए मारवाड़ी मोहल्ला स्थित वेद लाइब्रेरी तथा लोहिया नगर स्थित आर्या लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। वहीं परागपुर रोड स्थित प्रिया लाइब्रेरी की जांच में मिली कमियों के आधार पर संचालक विनय पटेल से पूछताछ की गई और आगे की कार्रवाई करते हुए संस्थान को सीज करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा परागपुर रोड स्थित दृष्टि लाइब्रेरी के संचालक अजय मिश्रा, बरगदवा स्थित आराध्या मॉडर्न लाइब्रेरी तथा यादव चौराहा स्थित एमआईआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक रामनयन को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी के संचालन से संबंधित मानकों, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अचानक चले इस अभियान से क्षेत्र के कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों में पूरे दिन खलबली मची रही।
error: Content is protected !!