Loading

कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव
Maharajganj kabhar live 
निचलौल। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के वन क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम बसूली के पंचायत भवन में बुधवार को ग्रीन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ गोष्ठी कर मानव-वन्य जीव संघर्ष से बचाव एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान बसूली सहित ग्राम चंदा, गुलरभार और बसूली के स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन्य जीवों की सुरक्षा, उनके संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जंगल के आसपास रहने वाले लोगों को वन्य जीवों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई।
निचलौल क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव ने कहा कि वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों के सहयोग से ही मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में वन दरोगा रवीन्द्र प्रताप, पन्नेलाल, अन्य वनकर्मी तथा डब्ल्यूटीआई से रवीन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!