Advertisement

लक्ष्मीपुर खुर्द में बिजली विभाग का सघन अभियान: 65 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन कटे, 1.45 लाख रुपये की वसूली

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों और अनियमित उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
ग्रामीण अवर अभियंता (जेई) मुकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान विद्युत टीम ने गांव में घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन, बकाया बिल तथा विद्युत भार की जांच की। जांच में लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 65 बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए।
अभियान के दौरान विभाग ने बकाया वसूली पर भी विशेष जोर दिया। अधिकारियों के अनुसार 110 उपभोक्ताओं से लगभग 1.45 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उपयोग में अनियमितताएं भी सामने आईं। इसके तहत तीन उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक (कमर्शियल) श्रेणी में परिवर्तित किया गया। जबकि चार उपभोक्ताओं का विद्युत भार एक किलोवाट से बढ़ाकर तीन किलोवाट किया गया।
अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत चोरी और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार विद्युत उपयोग करने की अपील की। इन्होंने चेतावनी दी है कि बकायेदारों और नियमों का उल्लंघन करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
error: Content is protected !!