Advertisement

मानवीय संवेदना की मिसाल: निचलौल नायब तहसीलदार और लेखपालों ने नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की बचाई जान

Loading

बचाव कार्य करते

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। मंगलवार को निचलौल तहसील में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानवीय और संवेदनशील चेहरा उस समय सामने आया। जब उनकी तत्परता से नहर में गिरे तीन बाइक सवारों की जान बच गई। यह घटना निचलौल क्षेत्र के चिउटहा सड़क मार्ग स्थित जमुई गांव के पास की है।
मिली जानकारी के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान जमुई गांव के समीप नहर पर बनी पुलिया से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसके चलते बाइक सवार तीनों युवक नहर में जा गिरे। हादसे के बाद तीनों पानी में फंस गए और बाहर निकलने में असमर्थ थे। गनीमत रहा कि इसी बीच मौके से गुजर रहे नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल की नजर नहर में गिरे युवकों पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। उनके साथ मौजूद लेखपाल भारतेंदु मिश्रा और रितेश ने भी साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए नहर में गिरे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि यदि बचाव कार्य में थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि तीनों युवकों की जान खतरे में पड़ सकती थी। राजस्व विभाग के अधिकारियों की तत्परता और मानवीय संवेदना की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
error: Content is protected !!