Advertisement

अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी की टीम बनी विजेता

Loading

पुरस्कार के साथ विजेता खिलाड़ी

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज के वाहिनी मुख्यालय परिसर में आयोजित अंतर वाहिनी स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में सीमांत मुख्यालय एसएसबी लखनऊ के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 3वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी की टीम जीत हासिल की।
जानकारी के मुताबिक फाइनल मुकाबले में 3वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी और 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज आमने सामने थीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया। इस कड़े मुकाबले में 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी। जबकि मेजबान 22वीं वाहिनी महराजगंज की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, मैन ऑफ द मैच तथा अन्य श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उसके बाद कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बल कर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी, 9वीं, 22वीं, 42वीं, 43वीं, 50वीं, 59वीं, 62वीं, 66वीं तथा 70वीं वाहिनी की टीमों ने भाग लिया था।
error: Content is protected !!