![]()

महारैली को संबोधित करते ओपी राजभर
Maharajganj kabhar live
लखनऊ। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का दावा है कि उनकी पार्टी का जनाधार काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर यूपी का बंटवारा हुआ तो राजभर का बेटा पूर्वांचल का मुख्यमंत्री होगा। यह बाते ओपी राजभर ने महराजगंज में सामाजिक समरसता महारैली में कहा।इन्होंने आगे कहा कि कांशीराम की देन है कि वह माइक पर बोल रहे हैं। काशीराम शोषितों, दलितों व पिछड़े समाज को जगाने का काम किया है। इसी का देन है कि मुलायम सिंह यादव व मायावती यूपी की मुख्यमंत्री बनीं थी।
ओपी राजभर ने बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के शासन काल में अधिकारी हनुमान चालीसा पढ़ते थे। जब कांशीराम ने अपने पार्टी की स्थापना की तो अखिलेश यादव विदेश में पढ़ रहे थे। सपा के मुखिया को 2027 में सत्ता मे आने का सपना भूल जाना चाहिए। क्योंकि सपा सरकार में ही कांशीराम नगर का नाम बदल कर कासगंज कर दिया गया था।
कांशीराम ने नारा दिया था कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए, लेकिन उनका यह सपना अभी पूरा नहीं हो सका है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही इस सपने को साकार करेगी। राजभर ने आगे कहा कि महिला आरक्षण लागू होने के बाद हर 100 सांसद व विधायक में 33 महिलाएं होंगी। ऐसे में उन्हाेंने अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में आने का अह्वान किया। कहा कि हिस्सा लूटने वाले लोग बड़ी बारीकी से काम करते हैं। सतर्क होकर अपने अधिकार के लिए जागरूक रहना होगा, जिससे महिलाएं रानीलक्ष्मीबाई बन कर अपने अधिकारों के लिए लड़ सकें।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी व्यक्ति का धन के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा। कोई किसी जाति धर्म व पार्टी का हो यदि वह मेरे पास आएगा तो उसकी हर संभव मदद की जाएगी। जनता के बल पर आज मैं जहां बैठता हूं, वहीं मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व डीजीपी भी बैठते हैं। जो भी समस्याएं हैं, उसे बेझिझक बताएं समाधान होगा। लोगों को यह एहसास होगा कि उन्होंने नेता चुना है लोडर नहीं।


