Advertisement

मछली मारने निकले व्यक्ति का छह दिन बाद नहर में मिला शव

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के तेरह चार नहर पुल के धोबहा श्मशान घाट के पास नहर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव जाल में फंसा हुआ देखा। उसके बाद शव देखने के लिए घटनास्थल कर लोगों की भीड़ जुट गई। उसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी आ पहुंची। पुलिस मछुआरों से जाल ने फंसे शव को बाहर निकाल पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद शव की पहचान पांच दिन पहले मछली मारने के लिए घर से निकले व्यक्ति अंगद चौहान (42) निवासी गेडहवा के रूप में हुई। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यदर्शी मनोज, शैलेश, विनोद आदि ने बताया कि गेडहवा निवासी अंगद चौहान (42) बीते 18 जनवरी को घर से जाल लेकर मछली पकड़ने के लिए निकला था। लेकिन उसके से अंगद वापस घर नहीं लौटा। ऐसे में परिजन अंगद की तलाश में जुटे थे। इसी बीच अंगद चौहान का शव तेरह चार नहर पुल के धोबहा श्मशान घाट के पास नहर में जाल में फंसा देखने को मिला। शव मिलने के बाद पत्नी रीमा और बेटा भोला बेटी आरती का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। मृत अंगद चौहान दो भाई परशुराम और रामसेवक से बड़ा था। जो बीते करीब 10 साल से अधिक दिनों भाइयों से अलग रहता था। मृत अंगद के पास कृषि कार्य के लिए कोई भूमि नहीं थी। वह गांव में मजदूरी करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मृत अंगद के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!