Advertisement

NEET अभ्यर्थी चंचल की मौत से मचा मातम, लिखकर छोड़ गई संदेश ने नम कर दी आँखे, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Loading

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। सदर थाना क्षेत्र के चौपरिया कंचनपुर गांव की रहने वाली और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा चंचल भारती की असमय मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। छात्रा द्वारा छोड़ा गया एक भावुक संदेश सामने आने के बाद घटना और भी मार्मिक हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार चंचल भारती लंबे समय से डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिजनों का कहना है कि हाल ही में हुए NEET री-एग्जाम के बाद वह मानसिक रूप से काफी तनाव में दिखाई दे रही थी। सोमवार को घर में वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान चंचल की NEET प्रश्न पुस्तिका पर लिखा एक संदेश मिला, जिसमें उसने लिखा था, “मेरे से कुछ नहीं हो सकता भइया।” इस एक पंक्ति ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को भावुक कर दिया है।
बताया जाता है कि चंचल पढ़ाई में मेधावी और मेहनती छात्रा थी। उसके पिता सिलाई मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले लिखित संदेश समेत सभी तथ्यों और परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!