![]()
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर विद्युत विभाग के खिलाफ धरना करने की चेतावनी दी है। पीड़ित चंद्रेश शास्त्री ने एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि सामाजिक सहयोग से निर्माणाधीन ब्रह्मर्षि बावरा शैलेन्द्र ममता गृह के लिए कई बार विद्युत की मांग की गई थी। लेकिन विभाग के जिम्मेदारों की ओर से मनमानी की जा रही है। इतना ही कनेक्शन के लिए जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। जिस दौरान उच्चाधिकारियों ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया था। लेकिन जिम्मेदार बेखबर बने रहे। ऐसे में अगर जल्द विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया, तो वह विद्युत विभाग के खिलाफ धरना देंगे।


