![]()

भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु
Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर से सटे सुप्रसिद्ध टिकुलहिया देवी माता मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरु हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाडों पर थिरकते युवक, युवतियों एवं महिलाओं ने उत्सव के उत्साह को और बढा दिया था। शोभा यात्रा के दौरान माता टिकुलहियां देवी और जय भवानी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया था।
सुबह करीब नौ बजे मंदिर परिसर से परम्परागत ढंग से निकली विशाल शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु सम्मलित हुए। घोडे पर सवार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप व क्षत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में सजे बच्चे शोभायात्रा की अगुआनी करते दिखे। तो वहीं भगवा पगड़ी पहने नन्हे मुन्हे बच्चों के बीच ढोल नगाडों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। शोभा यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं के सजाई गई मां दुर्गा, श्रीकृष्ण अर्जुन, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान जी एवं भारत माता की भव्य झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। नगर के सभी मन्दिरों से ध्वज मिलान के उपरान्त शोभा यात्रा पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जहां स्वागत किया। वहीं स्टाल लगा कर श्रद्धालुओं को जलपान भी कराया गया। इस दौरान मंदिर के प्रमुख सेवादार अजय जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, शंभुलाल वर्मा, दीपक जायसवाल, विष्णु प्रजापति, अभिषेक श्रीवास्तव, गोरख अग्रहरि, रवि सिंह, टीपी सिंह, अरुण जायसवाल, संतोष अग्रहरि, मनोज राय, मुलायम यादव, सौरभ जायसवाल, आलोक वर्मा, पन्नेलाल गुप्ता, चंद्रशेखर मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, भोली वर्मा, अजीत उर्फ भोलू यादव, बंटी मद्धेशिया, शुभम वर्मा, रवि कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।


