Advertisement

मुहर्रम को लेकर मिश्रौलिया में प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

Loading

मिश्रवलिया में फ्लैग मार्च करती प्रशासन

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को प्रशासन ने संवेदनशील गांव मिश्रौलिया में फ्लैग मार्च निकाला। उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व विभाग तथा एसएसबी के जवानों ने भारी संख्या में भाग लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल ने गांव के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने का आग्रह किया।
निचलौल थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से भ्रामक सूचनाएं न फैलाने तथा त्योहार को प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं एसएसबी के जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
error: Content is protected !!