![]()
पुलिस एसएसबी जवान को साइबर फ्राड हुए रकम को लौटाया

पीड़ित एसएसबी जवान को साइबर फ्राड की रकम लौटते पुलिस
महराजगंज जिले में 22वीं वाहिनी में तैनात एक एसएसबी जवान साइबर फ्राड का शिकार हो गए थे। पीड़ित एसएसबी जवान की शिकायत पर पुलिस टीम गठित कर फ्राड हुए रकम को वापस लौटा दी है। सदर कोतवाली महराजगंज के साइबर सेल टीम के मुताबिक एसएसबी 22वीं वाहिनी में तैनात एसएसबी के जवान चाव अखिल मोन्ने पुत्र चाव नका सिंह मोन्ने निवासी ग्राम लघव/जिला नमसई राज्य अरूणांचल प्रदेश को साइबर ठगो में झांसे में लेकर 50 हजार रूपये की ठगी कर लिया था। जिसकी शिकायत मिलते ही साइबर फ्राड पर सख्ती करते हुए पीड़ित एसएसबी जवान को रकम वापस लौटा दी गई है।


