छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है तो तुरंत जमा करें फॉर्म, अंतिम तिथि का न करें इंतजार

राज्य शिक्षा

Loading

Maharajganj khabar live
महराजगंज। छात्रवृत्ति को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने जिले के शिक्षण संस्थानों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम कक्षा 9 और 10 एवं दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से किए गए छात्रवृत्ति आवेदनों को संबंधित शिक्षण संस्थान की लॉगिन आईडी से नियमानुसार अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों से कहा है कि छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विद्यालयों में आवश्यक सूचना चस्पा कर छात्र-छात्राओं को अपने आवेदन पत्र तत्काल जमा करने और अंतिम तिथि का इंतजार न करने के लिए जागरूक करने को भी कहा गया है।
विभाग ने संस्थानों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों के आवेदन समय से प्राप्त कर नियमानुसार उनकी प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।