![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के खड्डा नहर पटरी मार्ग स्थित बढ़या पुल के पास रविवार देर शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगो की मदद से बाइक सवार घायल युवक आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दी। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गिरहिया निवासी हिरदेश चौधरी (18) बाइक सवार होकर खड्डा नहर पटरी मार्ग से होकर बढ़या की ओर जा रहे थे। अभी वह बढ़या गांव के पास पहुंचे थे। अभी बाइक सवार युवक हिरदेश चौधरी बढ़या गांव स्थित नहर पुल के पास पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार वाहन उनकी बाइक को चपेट में ले ली। इस दौरान वाहन बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। गनीमत रहा कि वाहन चालक मौके से जान बचाते हुए भाग निकला। बताया जा रहा है कि मृत युवक हिरदेश चौधरी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हिरदेश की परिवार की आर्थिक हालात ठीक न होने के चलते पढ़ाई छोड़ चुके थे। जबकि मृत युवक हिरदेश के बड़े भाई रामू चौधरी और कपिल चौधरी रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहते है। जबकि हादसे के बाद मृत युवक के पिता जुगुल चौधरी और माता गिरजा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके कर पुलिस टीम पहुंची थी। मृत युवक के शव को कब्जे के लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


