Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Loading

महाविद्यालय में योगाभ्यास करते शिक्षक

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। शहर स्थित राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी०जी० कॉलेज में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा योग के महत्व पर विचार-विमर्श के साथ किया गया। उसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम एवं ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने आगे बताया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
महाविद्यालय के उपप्राचार्य उपेन्द्र गुप्त ने सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!