Advertisement

आरपीटीसी पीजी कालेज के स्वयं सेवकों ने डिजिटल इंडिया के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

Loading

शिविर में उपस्थित अतिथि

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल शहर स्थित राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी० जी० कालेज में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बुधवार को आसेतु हिमालय एवं स्वामी विवेकानन्द इकाई के स्वयंसेवको की ओर से बुढाडीह कला गांव में शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों की ओर से ग्रामीणों को डिजिटल इण्डिया के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। उसके बाद इसके प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के प्रति जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० पीयूष जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में विस्तृत प्रकाश डाला। इसके साथ ही बौद्धिक परिचर्चा सत्र प्रारम्भ हुआ। जिसका विषय साइबर सिक्योरिटी एण्ड साइबर लॉ रहा। इसमें बी सी०ए० विभाग के अस्टिटेंट प्रोफेसर रोहित कुमार ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट और स्मार्टफोन के बढते उपयोग ने जहाँ जीवन को सरल बनाया है। वहीं इनसे आनलाईन ठगी भी होने लगी। इसीलिए भारत में साइबर अपराधों से निपटने के लिए इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट लागू किया गया है। इस कानून के तहत हैकिंग, डेटा चोरी आनलाईन धोखाधड़ी जैसे अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० सूर्यभान मिश्र ने कितम इस अवसर पर सिद्धार्थ तिवारी, रितेश सिंह, दुर्गावती निगम, शांति यादव, मनीष कुमार, अखिलेश मौजूद रहे।
error: Content is protected !!