Advertisement

रील बनाना पड़ा भारी: सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन में पीआरवी चालक हेड कांस्टेबल निलंबित

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए महराजगंज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि थाना घुघली क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक शिव प्रकाश गौड़ ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए रील पोस्ट की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे विभागीय तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान पुलिस की वर्दी, कार्यप्रणाली अथवा विभागीय छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की रील, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग को लेकर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
error: Content is protected !!