Advertisement

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर मिठौरा में सम्मान समारोह, विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Loading

अतिथियों का स्वागत करते प्रधान संघ

Maharajganj kabhar live
मिठौरा (महराजगंज)। विकास खंड मिठौरा के ब्लॉक सभागार में वृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संघ की ओर से ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने की। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपकर दूरदर्शी निर्णय लिया है। इससे गांवों में चल रही विकास योजनाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सड़क, नाली, पेयजल, आवास, शौचालय सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासक बनाए गए प्रधानों से पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन उग्रसेन सिंह ने किया, जबकि खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी,भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णगोपाल जायसवाल, पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, सच्चिदानंद मौर्य, श्यामानंद, करुणेश वर्मा, पिंटू निगम, गुड़िया देवी, कृष्णानंद, गिरिजेश गुप्ता, अनिल मद्धेशिया, बृहस्पति यादव, राजदेव प्रजापति, मुन्नी पटेल, उमेश साहनी, एपीओ ग्रीजेंदु पटेल, एडीओ पंचायत कौशल किशोर, एडीओ कॉपरेटिव आशीष सिंह, ग्राम सचिव सर्वोत्तम विश्वकर्मा, सत्यम चौधरी आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!