Advertisement

राजकीय रेशम फॉर्म हरिहरपुर और श्रीनगर में 90 किसानों को पांच दिवसीय रेशम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

Loading

प्रशिक्षण में शामिल किसान

Dharmendra Kumar Gupta 
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र राजकीय रेशम फॉर्म श्रीनगर और मिठौरा ब्लॉक के हरिहरपुर में मंगलवार शहतूती रेशम उत्पादन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो चुकी है। इन दोनों फॉर्म पर केंद्रीय रेशम बोर्ड वैज्ञानिक की ओर से मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत चयनित 90 किसानों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ रेशम विभाग की ओर से किया गया है।
सहायक निदेशक रेशम गोरखपुर डॉ० एस०बी० सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के तहत चयनित 43 किसानों को राजकीय रेशम फॉर्म हरिहरपुर में रेशम कीटपालन के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू की गई है। इन किसानों को केंद्रीय रेशम बोर्ड के सेवानिवृत वरिष्ठ वैज्ञानिक डीएन सिंह की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह राजकीय रेशम फॉर्म श्रीनगर में चयनित 47 किसानों को सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक जटाशंकर की ओर से कीटपालन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण में किसानों को शहतूत की खेती, रेशम कीट पालन, चाकी पालन, कोकून उत्पादन और धागाकरण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेशम कीटपालन रोजगार का एक अच्छा माध्यम है। इससे होने वाले उत्पाद से अच्छा आर्थिक लाभ हासिल कर पारिवारिक जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इस अवसर कर सहायक रेशम विकास अधिकारी मनोज कुमार मिश्र, रामआसरे प्रजापति, गोरख गुप्ता, समीर गुप्ता, जयप्रकाश, अहमद अली, रामबचन, शशिमहल आदि मौजूद रहे।
error: Content is protected !!