Advertisement

ओवरलोड ट्रक सीज होते ही चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा, आत्महत्या की कोशिश से मचा हड़कंप

Loading

Maharajgnaj khabar live 
महराजगंज। जिले के सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक ओवरलोड ट्रक सीज किए जाने के बाद उसके चालक ने हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक को रोककर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिकारियों ने ट्रक को सीज कर दिया। कार्रवाई से नाराज चालक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया और कथित तौर पर लोहे के तार से अपना गला कसकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
चालक की इस हरकत से मौके पर मौजूद अधिकारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चालक को सुरक्षित नीचे उतार लिया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति सामान्य कराते हुए यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
error: Content is protected !!