![]()

बरामद खाद के साथ टीम
Maharajganj kabhar live
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सीमा से सटे धमऊर-मटरा गांव के एक खेत में छिपाकर रखी गई सात बोरी यूरिया खाद बरामद की है। कार्रवाई के दौरान जवानों को देखकर तस्कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे।
रेगहिया पुलिस चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धमऊर-मटरा गांव के एक खेत में छापेमारी की गई। वहां लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई सात बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। उन्होंने आगे बताया कि टीम को देखकर तस्कर मौके से नेपाल की ओर भाग निकला। बरामद खाद को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। संयुक्त अभियान में हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार, अजीत और विवेक पांडेय सहित पुलिस व एसएसबी के जवान मौजूद रहे।


