Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल में ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला पुलिस का डंडा, कई वाहनों का चालान, देखिए वीडियो

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र में मंगलवार को यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ब्लैक फिल्म लगी और अवैध हूटर का उपयोग कर रही कई गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अवैध उपकरणों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
error: Content is protected !!